Loading time... IST
Breaking
Logo

सहारनपुर में शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण, आरोपी पादरी जसपाल मसीह गिरफ्तार | Saharanpur Pastor Arrested Case

Site Administrator 17 Aug 2026, 09:36 PM 80 views 0 comments
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण, आरोपी पादरी जसपाल मसीह गिरफ्तार | Saharanpur Pastor Arrested Case

सहारनपुर में पादरी पर दुष्कर्म और ठगी का गंभीर आरोप

Saharanpur Pastor Arrested Case

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने स्थानीय चर्च के पादरी पर शादी का झांसा देकर करीब सात साल तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वर्ष 2017 में हुई थी मुलाकात, 2019 में बनाया जबरन संबंध

पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली सदर बाजार में दी गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात पादरी जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी से हुई थी। इसके बाद आरोपी का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि सितंबर 2019 में आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और चर्च में श्रेष्ठ पद दिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी का वादा करते हुए आरोपी अलग-अलग किराए के मकानों में ले जाकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

शादी का झांसा देकर वसूले 5 लाख रुपये, धमकी देकर रुकवाए रिश्ते

महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी के नाम पर भारी रकम भी वसूली। करीब चार महीने पहले उसने विवाह में 10 लाख रुपये खर्च होने की बात कहकर पीड़िता से पांच लाख रुपये नकद ले लिए। इससे पूर्व भी वह अलग-अलग बहानों से कई लाख रुपये ले चुका था। जब भी महिला के लिए कहीं अन्य जगह शादी के रिश्ते आते, तो आरोपी किसी न किसी बहाने से उन्हें तुड़वा देता था। आरोपी पीड़िता को धमकी देता था कि यदि उसने किसी और से शादी की, तो वह अपनी नस काट लेगा।

दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया आरोपी, शादी से किया इनकार

पीड़िता ने बताया कि 13 जून को आरोपी के व्यवहार पर शक होने पर जब उसने पड़ताल की, तो राठी चौक हकीकत नगर स्थित एक मकान में पादरी जसपाल मसीह को एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट और अभद्रता की तथा शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने आरोपी पादरी को भेजा जेल

महिला की शिकायत पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी पादरी जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Comments (0)

Be the first to share your thoughts on this article.

Leave a Reply

Certified Astrologers

Unlock Your Cosmic Destiny

Precise horoscope insights, career path guidance, and personalized spiritual solutions — instantly, from astrologers who know the sky.

Explore Your Reading
Trusted by 50,000+ seekers